रामनवमी पर धर्मसभा में संतों का आह्वान:हिंदू समाज को एकजुट होकर सनातन धर्म ओर राष्ट्र को मजबूत करने का संदेश

कपासन में रामनवमी पर्व पर रविवार रात पुराने बस स्टैंड पर विशेष धर्मसभा का आयोजन हुआ। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी की ओर से आयोजित इस सभा में संतों ने धर्म और राष्ट्र के प्रति समर्पण का आह्वान किया।

मुख्य वक्ता सदगुरु त्रिकम दास धाम पाली के युवाचार्य अभयदास महाराज ने हिंदुओं को जागृत होने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश में हिंदुओं पर निरंतर प्रहार हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से परिवार की सीमित सोच से बाहर निकलकर सनातन धर्म को मजबूत करने का आग्रह किया।

अभयदास महाराज ने रामराज्य की स्थापना के लिए सामूहिक प्रयास पर बल दिया। उन्होंने संसद में महाराणा कुंभा पर की गई टिप्पणी का विरोध करते हुए मेवाड़ की वीरता का स्मरण कराया। श्री सांवलिया धाम आश्रम के उत्तराधिकारी संत अनुज दास महाराज ने बच्चों को धार्मिक शिक्षा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर तुलछिया ने की।सह प्रमुख ब्यावर योजना पृथ्वी सिंह,दुर्गा वाहिनी राजस्थान की क्षेत्रीय संयोजिका लता पंड्या, समाजसेवी बलराम सोमानी और गौसेवक निर्मल बाघमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। धर्मसभा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

Add a Comment

Your email address will not be published.