March 27 @ 8:00 pm
मारवाड़ का द्वार तखतगढ़ धाम में 27 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित दिव्य महोत्सव के अंतर्गत प्रथम दिवस, 27 मार्च को सायं 8 बजे भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर राजस्थान के सुप्रसिद्ध भजन गायक हेमराज जी गोयल अपनी मधुर व भावपूर्ण वाणी से भजनों की प्रस्तुति देंगे। आप सभी श्रद्धालुओं से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर भक्ति रस का आनंद लें और इस पावन अवसर का लाभ उठाएं।
